- Hindi News
- सरकारी नौकरी का मोह नहीं छूटा 60% युवा चाहते हैं जनसेवक बनें
सरकारी नौकरी का मोह नहीं छूटा 60% युवा चाहते हैं जनसेवक बनें
काउंसिलिंग : रोजगार कार्यालय में युवाअों ने बताई मन की बात
एजुकेशनिरपोर्टर|खरगोन
घटतीसरकारी नौकरी की संख्या के बीच युवाओं में सरकारी नौकरी का मोह छूट नहीं रहा है। अब भी 60 फीसदी से ज्यादा बेरोजगार जनसेवक बनना चाहते हैं। जिला रोजगार कार्यालय में कॅरियर काउंसिलिंग में यह बात सामने आई है।
सोमवार मंगलवार को कार्यालय में बेराेजगारों की काउंसिलिंग इस मकसद से शुरू हुई थी कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की जा सके। सोमवार को काउंसिलिंग कर रहे सैडमेप के जिला समन्वयक सुदर्शन दुबे ने बताया युवा मेहनती तो हैं लेिकन स्वरोजगार की तुलना में सरकारी नौकरी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिला रोजगार कार्यालय में 2239 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। जिला रोजगार अफसर राजेश भारती ने बताया काउंसिलिंग के लिए युवाओं से 23 जानकारियांं ली जाती हैं। इनके आधार पर कॅरियर काउंसर युवाओं को उनकी रूचियों के अनुसार रोजगार दिलाने में मदद करते हैं। अब तक करीब 200 से ज्यादा युवाओं की काउंसिलिंग की जा चुकी है।
नहीं लेते फीडबैक
पंजीयनके बाद युवाओं को रोजगार मिला या नहीं। इसका फीडबैक लेने की व्यवस्था भी कार्यालय में नहीं है। जिला अफसर ने बताया पंजीयन में ही कॉलम है िक रोजगार मिलने पर वे रोजगार कार्यालय को सूचित करें लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। इससे भी युवाओं को रोजगार चुनने में सहायता नहीं मिल पा रही।
रोजगार कार्यालय में काउंसिलिंग करते कर्मचारी।