पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली से विशेष विमान में आएगा मुखौटा

दिल्ली से विशेष विमान में आएगा मुखौटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीसे विशेष विमान से मुखौटा। पश्चिम बंगाल से फूल। राजस्थान से निशान आएगा। एेसा होगा श्रीखाटू श्याम वंदना महोत्सव। शुरुआत आज से होगी। कुंदा तट श्रीिसद्धिविनायक मंदिर से श्रीखाटू श्याम सेवक परिवार के करीब 100 से ज्यादा लोग खुला आमंत्रण देने निकलेंगे। शाम को विश्वसखा कॉलोनी में श्रीराम भक्त की वंदना सुंदरकांड के रूप में होगी। 16 वर्षों से श्रीखाटू श्याम सेवक परिवार संघ आयोजन कर रहा है। 1999 में एक छोटे से उत्सव ने महोत्सव का रूप ले लिया है। 10 फरवरी से शुरू होने वाले आयोजन के पहले दिन पं. श्री सुधीर व्यास इंदौर विश्वसखा कॉलोनी में सुंदरकांड की संगीतमय प्रस्तुति देंगे। 11 फरवरी को सुबह निशान पूजन शोभायात्रा निकलेगी। 13 फरवरी को बाबा का भोग भोजन प्रसादी विश्वसखा कॉलोनी में होगी।

शीशके लिए एक साल पहले कराया रजिस्ट्रेशन: श्रीखाटूश्याम बाबा का मुखौटा दिल्ली से विमान से इंदौर लाया जाएगा। मुखौटा लाने के लिए एक वर्ष पहले रजिस्ट्रेशन कराया है। बाबा के मुखौटे को शृंगारित करने के लिए कोलकाता से विशेष फूल मंगाए हैं। भजनों की स्वर लहरियों के बीच कोलकाता से मंगाए केसर, गुलाब, जूही, चंपा, चमेली, मोगरा, बेला, कदम, हिना पारिजात फूलों के इत्र से होली खेली जाएगी। सूरजगढ़ राजस्थान से भगतजी श्रीहजारीलाल निशान (ध्वजा) लेकर आएंगे। यह वही निशान है जो वर्षभर श्रीखाटूधाम में शिखर की शोभा बढ़ाता है।

1350 फीट का रजवाड़ी मंच।

2880 वर्गफीट का डोम पंडाल

100 प्रकार की मालाएं।

100 से ज्यादा घरों से आएगी भोग प्रसादी।

कृषि उपज मंडी में श्रीखाटू वंदना महोत्सव की तैयारियां में लगा डोम पंडाल।

खाटूश्याम महोत्सव