- Hindi News
- बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले सरकारी कर्मचािरयों पर होगी कार्रवाई
बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले सरकारी कर्मचािरयों पर होगी कार्रवाई
खरगोन|बाइक लेकरड्यूटी पर जाने वाले सरकारी कर्मचािरयों को अब हेलमेट लगाना ही होगा। वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। यह निर्देश सोमवार को कलेक्टर नीरज दुबे ने अफसरों की बैठक में दिए हैं। कलेक्टर ने कहा- ऐसे कर्मचािरयों को प्रेरित करें और उन पर नजर रखी जाए। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले कर्मचारी अनुशासन हिनता की श्रेणी में आएंगे। बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों में अधूरे शौचालयों पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीपीसी को शौचालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम को कहा गया कि वे अपने क्षेत्र में शांति समितयों का गठन फिर से करे।