- Hindi News
- अब आईटीआई विद्यार्थियों को नहीं लगेगा प्रवेश परीक्षा शुल्क
अब आईटीआई विद्यार्थियों को नहीं लगेगा प्रवेश परीक्षा शुल्क
आईटीआईमें एससीवीटी ने एमपी ऑनलाइन परीक्षा फीस बढ़ोतरी मामले का पटाक्षेप सोमवार हो गया। उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थियों से किसी तरह का परीक्षा शुल्क नहीं लेने की घोषणा की, जबकि निजी कॉलेज के विद्यार्थियोंं से परीक्षा शुल्क वसूला जाएगा।
उमरखली रोड स्थित शासकीय आईटीआई प्राचार्य बीसी सहारे ने बताया पूर्व में एससीवीटी के तहत नॉन इंजीनियरिंग ट्रेंड के प्रशिक्षणार्थियों का परीक्षा शुल्क पहले सेमेस्टर के लिए 450 रुपए और इंजीनियरिंग ट्रेंड में एक सेमेस्टर का शुल्क 900 रुपए तय था। नए आदेश के तहत शासकीय कॉलेजों के विद्यािर्थयों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रवेश पत्र भी कॉलेज प्रबंधन ही उपलब्ध कराएगा। निजी आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थियों से टेक्निकल कोर्स का 400 और नॉन टेक्निकल कोर्स के लिए 800 रुपए का परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। अभाविप के नगर सहसंयोजक सचिन पाठक ने बताया इसके विरोध में विद्यार्थिंयों ने प्रदर्शन किया था। प्राचार्य आईटीआई कॉलेज बीसी सहारे ने बताया शासन ने सोमवार नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें शासकीय आईटीआई कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से किसी तरह का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।