- Hindi News
- पीडीजामली और कोठा बुजुर्ग की महिला सरपंच प्रत्याशियों ने शिकायत की
पीडीजामली और कोठा बुजुर्ग की महिला सरपंच प्रत्याशियों ने शिकायत की
खरगोन | झिरन्याके पीडी जामली और कोठा बुजुर्ग की हारी महिला सरपंच प्रत्याशियों ने जीतने वाले प्रत्याशियों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। पीडी जामली की सुगरीबाई भाचरिया ने बताया भूरीबाई सुखलाल ने कोटबैड़ा गोवाड़ा में दर्ज कई मतदाताओं से अपने पक्ष में पीडीजामली में मतदान कराया है। इसमें गुलाब छगन, संतूबाई निहाल, थावरिया नरसिंह, किशनिया अन्ना, महेंद्र अन्ना, केरिया अन्ना, नानबाई केरिया ने फर्जी मतदान किया है। कोठाबुजुर्ग की सुंदरीबाई कुंवरसिंह ने बताया चमायड़ीबाई केदार ने रेमसिंह भावसिंह, लोहगीबाई प्रेमसिंह, श्यामलाल रेमसिंह, लेदीबाई रामा, रूना प्रहलाद, प्रहलाद भायराम, श्यामी श्यामलाल ने फर्जी वोटिंग की।