- Hindi News
- गैस कटर से काट रहे थे वाहन सीट के रबर से भभकी आग
गैस कटर से काट रहे थे वाहन सीट के रबर से भभकी आग
जिलापंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग काबू करने में करीब एक घंटा लगा। एक दमकल का पानी खत्म होने पर दूसरी मंगाई, तब कहीं पूरी तरह से आग बुझाई जा सकी।
वाहन की कटिंग में लगे फारूख पिता मोहम्मद शाह ने बताया उसे बबलू भाई ने िजपं कार्यालय परिसर में रखे पुराने वाहन (एमपी 02 एबी 0612) को काटने के लिए कहा था। फारूख ने कहा बबलू ने यह वाहन नीलामी में खरीदा था। वाहन कंडम स्थिति में होने के चलते परिसर से बाहर नहीं िनकाला जा सकता था। ऐसे में गैस कटर से काटकर उसके अलग-अलग भाग किए जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे वाहन को काटने का काम शुरू िकया था। वाहन काटते समय सीट के नीचे के रबर ने गैस कटर से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। दोपहर करीब 3 बजे लगी आग को काबू करने दमकल मौके पर पहुंची। सीईओ िजपं नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया करीब 5 दिनों पहले जिपं परिसर में रखी कंडम गाड़ियों की नीलामी की थी। जिन लोगों ने नीलामी में वाहन खरीदे थे, वे उसे लेने आए थे। गैस कटर से कटिंग के दौरान आग लग गई।
िजपं परिसर में रखे वाहन में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते लोग।