हर 10 मिनट में बदलेगा मंच का रंग
श्रीखाटू श्याम वंदना महोत्सव के लिए कन्नौज (उप्र) से 11 लीटर केसर-गुलाब इत्र मंगाया है। महोत्सव के साक्षी बनने वाले श्रद्धालुओं पर पावर पंप से स्प्रे किया जाएगा। लाइट की व्यवस्था ऐसी रहेगी कि हर दस मिनट में मंच का रंग बदलेगा। महोत्सव की शुरुआत मंगलवार सुबह कुंदा तट िसद्धिविनायक मंिदर में पूजन से हुई। यहां से श्रीखाटू श्याम सेवक परिवार संघ के करीब 100 से ज्यादा लोगों ने घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर आमंत्रण दिया। शाम श्रीराम भक्त की वंदना पंडित सुधीर व्यास इंदौर ने विश्वसखा कॉलोनी में सुंदरकांड के रूप में की। बुधवार सुबह निशान पूजन शोभायात्रा िनकाली जाएगी। महोत्सव स्थल कृषि उपज मंडी में मंगलवार रजवाड़ी मंच तैयार करने के लिए सामान आया। संघ सदस्यों के साथ करीब 100 से ज्यादा लोग सेवा में लगे हैं। बाबा के भजनों में शामिल श्रद्धालुओं काे केसर, गुलाब सहित करीब 12 से ज्यादा फूलों से बने इत्र से सराबोर िकया जाएगा। समारोह के िलए संघ परिवार ने देशभर के सेवक संघ परिवार के सदस्यों को आमंत्रण भेजा है। बुधवार सुबह से उनका आगमन शुरू होगा।
कृषि उपज मंडी में रजवाड़ी मंच के लिए आई सामग्री।
खाटू श्याम महोत्सव