- Hindi News
- आए रंग िबरंगे झूले, आज से पैवर लगाने में आएगी तेजी
आए रंग-िबरंगे झूले, आज से पैवर लगाने में आएगी तेजी
अबतक अव्यवस्थित बगीचे में सुबह-शाम बच्चाें की मस्ती की पाठशाला लगेगी। युवा, बुजुर्ग सेहत बनाए सकेंगे। महिलाएं भी सुकून के पल गुजार सकेंगी। बगीचों को संवारने और उनमें संसाधन जुटाने के लिए कॉलोनी के लोगों की मदद से भास्कर ने शुरू किए अभियान के चलते नगर पालिका ने बगीचों के िलए रंग-बिरंगे झूल मंगवाए हैं। बुधवार से पैवर लगाने के काम में तेजी आएगी।
िववेकानंद कॉलोनी के अव्यस्थित बगीचे को शहर का आदर्श बगीचा बनाने कॉलोनी के लोगों ने नगर पालिका के साथ कदम मिलने का मन बनाया है। रहवासी राजेंद्र राठौर ने कहा लंबे समय से कॉलोनी में अच्छे बगीचे की कमी खल रही है। कॉलोनी में बगीचे तो हैं लेकिन रखरखाव के बिना वे ट्रेंचिंग ग्राउंड बन गए हैं। शाम ढलते ही वहां असामाजिक तत्व जमा होने लगते हैं। रहवासियों ने बगीचे को संवारने का खाका बनाकर नगर पालिका को दिया है। इसमें बच्चों के िलए झूले, वॉक करने के ट्रेक पर पैवर लगें सघन पौधारोपण शामिल है।
अबनहीं बनने देंगे ट्रेंचिंग ग्राउंड - बगीचेकी सेहत संवारने के लिए उसमें पौधारोपण किया जाएगा। रहवासियों ने कहा जो लोग इसे ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने में लगे हैं, उन्हें रोका जाएगा। बच्चों को अच्छा वातावरण मिले, युवाओं और बुजुर्गों को सुबह-शाम सुकून वाला स्थान मिले, इसके लिए हर संभव सहयोग करेंगे। बगीचे को ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा।
विवेकानंद कॉलोनी में लगने के लिए आए झूले।