महू राजनंदगांव के बीच हॉकी मैच आज
उत्कृष्टविद्यालय मैदान पर 11 साल बाद बुधवार श्रीनवग्रह ट्राफी अखिल भारतीय हाॅकी स्पर्धा का शंखनाद होगा। पहले दिन तीन मुकाबले होंगे। उद्घाटन मैच दोपहर 12 बजे महू और राजनंदगांव के बीच होगा। इसके बाद खरगोन की टीम बड़वानी से तो धार की टीम बालाघाट से भिड़ेगी। पांच दिनी स्पर्धा में 300 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेल कौशल दिखाएंगे। अब तक 14 टीमों ने सहमति दी है। समिति संयोजक विपिन गौर, सचिव जयराज दांगी, सह संयोजक कक्कासिंह छाबड़ा ने बताया रैफरी मंगलवार को पहुंच गए हैं। स्पर्धा की तैयारियां हो चुकी हैं। जिला हाॅकी संघ सचिव इकबाल खान ने बताया उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी दिलीप कुमार आर्य होंगे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष जगदीश पटेल करेंगे। विशेष अतिथि कलेक्टर नीरज दुबे एसपी अमितसिंह होंगे। मंगलवार को हबीब बेग मिर्जा, झबरसिंह मंंडलोई, क्रीड़ा प्रभारी शिक्षा योगेश वाघ ने बताया मैदान को फाइनल टच दे दिया हैं। स्पर्धा में देशभर के विभिन्न प्रांतों की टीम हिस्सा लेंगी। इसमें बिहार रेजिमेंट सेंटर, स्टील प्लांट राउत केला उड़ीसा, आर्टलरी सेंटर जालंधर, रेलवे नागपुर, मप्र पुलिस भोपाल, सांई भोपाल, डीएचए बालाघाट, राजनंदगांव छत्तीसगढ़, बड़वानी, सांई एकेडमी धार, बैतूल, खरगोन, महू ब्ल्यूज शामिल हैं।
नवग्रह ट्रॉफी को लेकर मैदान को फाइनल टच देते संघ सदस्य।