पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 प्रतिशत मैपिंग और प्रोफाइल लोड का दिया समय, इसके बाद कार्रवाई

100 प्रतिशत मैपिंग और प्रोफाइल लोड का दिया समय, इसके बाद कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन | समग्रछात्रवृत्ति बांटने के मामले में जिला पिछड़ता जा रहा है। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मैपिंग प्रोफाइल डाउनलोडिंग पिछड़ती जा रही है। अब शिक्षा विभाग बुधवार को सभी संकुल प्राचार्यों को नोटिस जारी करेगा। छात्रवृत्ति प्रभारी कय्युम खान ने बताया 8 दिन का समय और दिया है। इस बीच मैपिंग प्रोफाइल अपलोडिंग काम काम पुरा कर छात्रवृत्ति वितरण शुरू नहीं किया तो प्राचार्यों पर कार्रवाई होगी।

अधूरे काम पर वेतन रुकने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है। उधर राज्य शिक्षा संचालनालय ने 3400 स्कूलों के 2 लाख बच्चों को 2014-15 की 9 करोड़ रुपए की समेकित छात्रवृत्ति 15 फरवरी तक बांटने के निर्देश पहले ही दे रखे हैं। प्रोफाइल अपलोडिंग 20 मैपिंग 94.5 प्रतिशत तक हुई है। छात्रवृत्ति बांटने का काम मंगलवार तक भी शुरू नहीं हो पाया था। वर्ष 2013-14 की 3394 विद्यार्थियों की 16 लाख 53 हजार 895 रुपए की समग्र छात्रवृत्ति अभी तक नहीं बंटी है। अफसरों ने कहा- आवंटन की कमी के कारण यह रुकी थी। नए वर्ष के साथ पुरानी छात्रवृत्ति भी बांटी जाएगी। छात्रवृत्ति प्रभारी कय्युम खान ने बताया संकल प्राचार्यों को नोटिस जारी करेंगे। 15 फरवरी तक काम नहीं होगा। कोशिश करेंगे एक सप्ताह में प्रोफाइल अपलोडिंग मैपिंग का काम पूरा होकर छात्रवृत्ति बांटना शुरू कर देंगे।