डिवार्मिंग डे : बच्चों को पिलाई दवा
खरगोन | सरकारीस्कूलों में मंगलवार नेशनल डिवार्मिंग डे मनाया। इसमें बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां सीरप पिलाई गई। शामिल हुए बच्चों को कृमिमुक्त रहने का संदेश दिया। सरवर देवला की मावि कन्या बालक प्रावि में भी दवाई बांटी। इस दौरान प्रधानपाठक रमेशचंद्र हिरवे, संतोष पटेल, लोकेंद्र यादव, प्रिया यादव, इकबाल खान, समिति बनड़े मौजूद थे। उद्घाटन रहीमपुरा स्थित स्कूल में प्रदेश संयाेजक प्रवेश साेलंकी, जिला मातृ एवं शिशु अफसर डॉ. संजय भट्ट की मौजूदगी में हुआ।