पत्नी के हत्यारे आरोपी पति को जेल भेजा
प|ी के हत्यारे आरोपी पति को जेल भेजा
खरगोन | ऊनथाना क्षेत्र के तिरी में कुल्हाड़ी से प|ी का सिर काटने वाले आरोपी पति को पुलिस ने रविवार कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेजा गया। ऊन टीआई प्रबलसिंह यादव ने बताया 9 सितंबर को रात में नामलिया फालिया में सुंदरबाई पति ईदा की कुल्हाड़ी से हत्या हो गई थी। पहले तो ईदा ने पुलिस को भ्रमित किया, लेकिन जांच में उसने हत्या करना कबूल किया। घटना के कुछ दिन पहले ही दोनों में विवाद हुआ था।