इनामी कूपन योजना में शिकायत, जांच शुरू
इनामी कूपन योजना में शिकायत, जांच शुरू
खरगोन | मांगणगौर मार्केटिंग सर्विस इनामी कूपन योजना में राशि हड़पने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में शिकायतकर्ता हेमंत सोनी मोतीपुरा ने कपड़ा व्यापारी गणपति महाजन अश्विन दुबे पर हिस्से की राशि हड़पने कूपन के इनाम नहीं देने का आरोप लगाया था। योजना में नीरज सोनी, हेमंत सोनी, आशीष कोठारी, पत्रकार दिनेश खेड़कर मनोज सोनी शामिल थे। टीआई बृजेश मालवीय ने बताया सभी लोगों को बयान होंगे।