जिले का दल करेगा प्रतिनिधित्व
खरगोन : राज्यस्तरीय मोगली उत्सव का आयोजन 21 से 23 दिसंबर तक सिवनी के पेंच अभ्यारण में होगा। जिला शिक्षाधिकारी देवकी जाधव ने बताया वरिष्ठ वर्ग में प्रशांत मदनलाल पाल, रूपाली जगदीश गुप्ता, कनिष्ठ में ध्रुव संतोष ठाकुर, निशा कन्हैया गायत्री, दल प्रभारी शिक्षिका शीला जैन शामिल होगी। दल जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।