वाहन खड़ा करने पर मारपीट
वाहन खड़ा करने पर मारपीट
खरगोन| बेड़ियावनिवासी दिलीप पिता भंवरसिंह चौहान गुरुवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती बहन को देखने आया था। उसने बाइक अस्पताल परिसर में मेडिकल दुकानों के पास खड़ी कर दी। कुछ देर बात वाहन पार्किंग संचालक ने उससे वाहन खड़ा करने के लिए रुपए मांगे। उसने कहा- मेडिकल पर मेरा भाई काम करता है, इसलिए वाहन वहां खड़ा किया। इस बात पर विवाद हुआ। दिलीप के साथ कुछ लोगों ने मारपीट भी की। उसने शहर कोतवाली में इसकी शिकायत की है।
संस्थाप्रतिनिधियों की हुई बैठक
खरगोन| नवांकुरयोजना के तहत चयनित स्वेच्छिक संस्थाओं की बैठक बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई। मप्र जन अभियान परिषद की टास्क मैनेजर डॉ. सुनीता गुप्ता ने योजनाओं की जानकारी दी। कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए समितियों से मदद भी मांगी।
नि:शुल्कपरामर्श आज
खरगोन| शुक्रवारको सुभिषी अस्पताल के स्थापना दिवस पर शुक्रवार नि:शुल्क परामर्श सुविधा रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मरीज जांच करा सकते हैं। मोतियाबिंद के मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन लैंस प्रत्यारोपण, चश्मा और दवा दी जाएगी।