टक्कर से बाइक सवार घायल
टक्कर से बाइक सवार घायल
कसरावद: छोटीकसरावद में गुरुवार रात 8.30 बजे बस की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। खरगोन से कसरावद जा रही निजी यात्री बस ने बाइक (एमपी10एमएफ-6563) को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें सवार जितेंद्र पटेल निवासी चोली घायल हो गया। उसे 108 की मदद से अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है जितेंद्र धामनोद में रिश्तेदार की शवयात्रा में शामिल होने जा रहा था।