किसी भी संस्था से कर सकते हैं आवेदन
किसी भी संस्था से कर सकते हैं आवेदन
खरगोन. माध्यमिकशिक्षा मंडल द्वारा आयोजित वर्ष 2015 की परीक्षा में जो परीक्षार्थी स्वाध्यायी रूप से 10वीं या 12वीं के परीक्षा में आवेदन करना चाहते हैं वह मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्था से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जानकारी देवी अहिल्या शास. उमा विद्यालय के प्राचार्य केसी भालेकर ने दी। उन्होंने कहा इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों से शनिवार को चर्चा हुई। परीक्षार्थी कियोस्क सेंटर से निर्धारित शुल्क भरकर 30 सितंबर के पहले आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।