पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

महिला ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

खरगोन. बलवाड़ाथाना क्षेत्र के ग्राम थरवर टांडा की महिला ने शनिवार को परिवार के कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने एएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसी कार्यालय पहुंची रेशमबाई पति दिनेश कनासे उसकी लड़की सोनू दिनेश ने एएसपी राजेश दंडोतिया को बताया उसके ही परिवार के प्रीतम रमेश, रामचंद नयनसिंह, संजय आशाराम, संतोष गंगाराम, गोरेलाल उन्हें प्रताड़ित करते हैं। रेशमबाई ने बताया उसके पति की कमाई अच्छी है। इस बात को लेकर इन लोगों में द्वेष है। 12 सितंबर को इन लोगों द्वारा मेरे बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस बात का दबाव बनाया कि हम अपना मकान छोड़ दें। रेशमबाई ने बताया बलवाड़ा थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। रेशम ने एएसपी से कार्रवाई की मांग की।