बाल शिक्षा निकेतन में हिंदी दिवस मनाया
बाल शिक्षा निकेतन में हिंदी दिवस मनाया
खरगोन.हिंदीहमारी राष्ट्र भाषा है। सभी का प्रयास होना चाहिए कि हम हिंदी को विश्व में अंतर्राष्ट्रीय संपर्क भाषा का दर्जा दिलाएं। यह बात शनिवार को हिंदी की विभागाध्यक्ष सुधा गीते ने कही। वह हिंदी दिवस पर बाल शिक्षा निकेतन में आयोजित प्रश्न मंच कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मुख्य अतिथि प्राचार्या मायादेवी गुप्ता, प्रधानपाठिका मालती तिवारी थे। प्रश्नमंच में माध्यमिक वर्ग की तीन टीमों के बीच मुकाबला हुआ। तुलसीदास, सूरदास और संत रैदास के नाम से बनी टीमों से हिंदी साहित्य, काव्य, हिंदी व्याकरण सहित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। सूरदास पहले तुलसीदास दूसरे स्थान पर रही।