- Hindi News
- पीजी कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों ने घास उखाड़ी
पीजी कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों ने घास उखाड़ी
खरगोन. पर्यावरणजागरूकता को लेकर पीजी कॉलेज में शनिवार को विद्यार्थियों ने परिसर में गाजरघास उखाड़ी। उन्होंने कर्मचारी एवं प्राध्यापकों के साथ प्रत्येक शनिवार वाहन सुविधा का उपयोग करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुमित्रा वास्केल, महिला कार्यक्रम अधिकारी (एन.एस.एस.) डॉं. सेवंती डावर जिला संगठक डॉ. महेश निगवाल, डॉ. वंदना चौहान, प्रो. एम.मोरे, भारत चौहान, संजय कोचक, अनुराधा सिंगोरिया मौजूद थे। उधर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शाउमावि टेमला ने भी किसानों को गाजर घास उन्मूलन के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी संतोष जायसवाल ने बताया गाजरघास के संपर्क में रहने से एलर्जी सांस की शिकायत, शरीर पर दाग जैसी बीमारियां हो सकती हैं। प्राचार्य बीआर पाटीदार ने भी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में आरए सैय्यद, रमेश जमरा, अजय केसरे, एचएस तारे, साधना सक्सेना, आरसी मंडलोई मौजूद थे।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शाउमावि टेमला में विद्यार्थियों ने उखाड़ी गाजरघास।