कलेक्टोरेट में निरीक्षण की तैयारी
कलेक्टोरेट में निरीक्षण की तैयारी
खरगोन |कमिश्नर केनिरीक्षण की तैयारी कलेक्टोरेट परिसर में भी शुरू हुई। यहां बुधवार को खनिज विभाग कार्यालय, भू-अभिलेख आदि के सामने बारिश के कारण लगी गाजर घास की कटाई शुरू हुई। नगर पालिका कर्मचारी दिलावार खान शाहिद खान ने बताया गुरुवार शाम तक चार कर्मचारियों के साथ घास को हटाकर सफाई कर देंगे।