- Hindi News
- राष्ट्रीय पुरस्कार योजना में 30 तक जमा होंगे फार्म
राष्ट्रीय पुरस्कार योजना में 30 तक जमा होंगे फार्म
राष्ट्रीय पुरस्कार योजना में 30 तक जमा होंगे फार्म
खरगोन | भारतशासन वस्त्र मंत्रालय देश के शिल्पियों को उनकी उत्कृष्ट कला कृतियों के लिये प्रतिवर्ष राष्ट्रपति पुरस्कृत करते हैं। योजना में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। शिल्पी छायाचित्र के साथ हस्तशिल्प एवं हाथकरघ विकास निगम भोपाल क्लस्टर्स स्थित विकास केंद्र में जमा कर सकते हैं। पुरस्कार में 1 लाख के साथ ताम्रपत्र एवं अंग वस्त्रम मिलेगा। राष्ट्रीय श्रेष्ठता प्रमाण पत्र प्राप्त शिल्पी को 75 हजार देंगे।