पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धारा 41 में संशोधन की जानकारी दी

धारा 41 में संशोधन की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धारा 41 में संशोधन की जानकारी दी

खरगोन | सातसाल से कम की सजा वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में नए नियमों के तहत रखने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देने के लिए बुधवार को डीआरपी लाइन के इंडोर स्टेडियम पुलिस अफसरों का सेमीनार हुआ। इसमें सहायक लोक अभियोजन अफसर इंदौर अकरम शेख ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धारा 41 में किए गए संशोधन के बाद गिरफ्तारी की बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने नई गाइड लाइन के बारे में पुलिसकर्मियों द्वारा पूछे गए सवालो के जवाब भी दिए। इस दौरान खरगोन बड़वानी के 70 से ज्यादा पुलिस अफसर मौजूद थे।