पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर के आसपास फैला रहे गंदगी, विरोध

मंदिर के आसपास फैला रहे गंदगी, विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिर के आसपास फैला रहे गंदगी, विरोध

खरगोन| साहब,ग्राम का एक व्यक्ति बैडी स्थित भैरवान बाबा मंदिर के आसपास गंदगी फैला रहा है। उसने मंदिर के सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण भी कर लिया है। यह बात बुधवार को ग्राम राजपुरा की महिलाओं ने एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी से कही। उन्होंने बताया नरेंद्र पिता फकीर नामक व्यक्ति से गांव के अधिकांश लोग परेशान हैं। जब उसे रोकने का प्रयास किया जाता है तो वह विवाद करने लगता है। मंदिर के सामने वाले रास्ते के लिए पंचायत में कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कलेक्टोरेट परिसर में नारेबाजी करती ग्राम की महिलाएं।