- Hindi News
- खरगोन|एक महीनेसे शहर की कॉलोनियों में आवारा कुत्ताें का आतंक
खरगोन|एक महीनेसे शहर की कॉलोनियों में आवारा कुत्ताें का आतंक
खरगोन|एक महीनेसे शहर की कॉलोनियों में आवारा कुत्ताें का आतंक है। इसके लिए नगर पालिका ने बुधवार को अभियान चलाया। कुत्ता पकड़ों टीम बनाकर राधावल्लभ मार्केट, नूतन नगर के आवारा कुत्तों को पकड़ा गया। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चली कार्रवाई में 10 से ज्यादा कुत्ते पकड़े गए। जानकारी के अनुसार कुत्तों को पकड़ने के लिए लकड़ी और रस्सी का विशेष चिमटा बनाया गया। कर्मचारियों ने रस्सी को कुत्तों के गले और पैरों में अटकाकर पकड़ा। नगर पालिका अफसरों के अनुसार यह अभियान करीब दस दिन तक जारी रहेगा। लंबे समय से कई कॉलोनियों में कुत्तों के काटने की शिकायतें रही थी।
रस्सी-लकड़ी से पकड़े आवारा कुत्ते