पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

मंडलेश्वर| देवीअहिल्या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इलेक्ट्रिकल ट्रेड की पहली बैच का शैक्षणिक भ्रमण इंदौर जल आपूर्ति परियोजना जलूद के साथ पूरा हुआ। प्राचार्य डॉ. एसके मिश्र ने प्रशिक्षु छात्रों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। यहां विद्यार्थियों ने जलूद स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के इंटेक वेल की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। छोटी खरगोन स्थित जल शोधन संयंत्र पावर स्टेशन भी देखा। संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी पियूष जोशी, राकेश सिटोले, रविन्द्रसिंह चौहान ने जानकारी दी। डॉ. अंजली चंद्रा, विजय पाटिल, दुर्गेश कुमार मौजूद थे।