पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 लाख से ज्यादा बच्चों को दवा खिलाई

3 लाख से ज्यादा बच्चों को दवा खिलाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृमि मुक्ति दिवस : 4.20 लाख है लक्ष्य, छूटे 15 को खाएंगे

भास्कर संवाददाता | खरगोन

बुधवार को स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इंदिरानगर आंगनवाड़ी केंद्र क्रं. 29 में कलेक्टर नीरज दुबे ने बच्चों को एंबेंडोजॉल की गोली खिलाकर शुरुआत की। जिले में दिनभर में तीन लाख से ज्यादा को दवा खिलाई गई। 1 से 19 साल तक के 4 लाख 20 हजार 359 बच्चे, किशोर व युवाओं को स्कूल-कॉलेज में नोडल शिक्षक कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। छूटे हुए बच्चों को 15 फरवरी को खिलाएंगे।

सीएमएचओ डॉ. गोविंद गुप्ता ने बताया शाला त्यागी व अप्रवेशी बच्चों का सर्वे कर सूची आशा कार्यकर्ताओं ने बनाई है। अब इन बच्चों को दवा खिलाएंगे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनिल सोलंकी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएस कनये, प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. दिव्येश वर्मा व जिला समन्वय विजय मंडलोई मौजूद थे। सीएमएचओ ने बताया शत प्रतिशत बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

आंगनवाड़ी केंद्र में गोली खाने के बाद रोते बच्चे को कलेक्टर ने बिस्किट का पैकेट देकर चुप कराया।

खबरें और भी हैं...