7 दिन का हो सकता है शिवरात्रि मेला
सेंधवा | नगर पालिका परिषद महाशिवरात्रि पर मार्च में 7 दिन मेला लगाने पर विचार कर रही है। मेले को भव्यता देने व मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने खरगोन जाकर मेले का अवलोकन किया। अरुण चौधरी ने बताया जल समिति सभापति छोटू चौधरी, सीएमओ नरेंद्र गोले, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा ने मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष पद पर सभापति छोटू चौधरी को नियुक्त किया है। वे दो दिन पहले मेला स्थल पर झूले व दुकानों का स्थान तय करेंगे। इस संबंध में लोगों के सुझाव भी आमंत्रित किए हैं।