सराफा व्यापारियों का धरना 5 करोड़ का कारोबार प्रभावित
2 लाख तक की खरीदी पर पैनकार्ड की व्यवस्था का बुधवार को सराफा व्यापारियों ने विरोध किया। 80 से ज्यादा व्यापारियों ने दुकान बंद रखकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। शहर में 5 करोड़ का सराफा कारोबार नहीं हो पाया।
प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आव्हान पर पैनकार्ड की व्यवस्था के खिलाफ सराफा कारोबारियों ने बुधवार को कारोबार बंद रखा। विरोध प्रदर्शन में इसे वापस लेने की मांग की। अध्यक्ष वल्लभ भंडारी ने बताया सरकार ने बताया नई व्यवस्था से कारोबार में परेशानी आएगी। पैनकार्ड न होने की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक 100 ग्राम से कम सोना खरीदी नहीं कर पाएंगे। इससे कारोबार का नुकसान होगा। इस दौरान कन्हैया महाजन, सुरेंद्र महाजन, प्रवीण सुरती, श्याम सियाराम आदि सराफा कारोबारी मौजूद थे। इसके पहले भी सराफा व्यवसायी कैंडल मार्च के माध्यम से विरोध कर वित्तमंत्री से व्यवस्था बदलने की मांग कर चुके हैं।
पैनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में दुकान बंद कर सराफा व्यापारियों ने धरना दिया।