अज्ञानता और अशिक्षा को दूर करना ही बसंत पूजा
खरगोन | गायत्री परिवार द्वारा बसंत पंचमी पर गुरुदेव का आध्यात्मिक जन्मदिवस मनाया जाएगा। 12 फरवरी को सुबह छह से आठ बजे तक समूह मन साधना, सुबह आठ से दस बजे तक पंचकुंडीय यज्ञ और पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारंभ, मंत्र दीक्षा आदि कार्यक्रम होंगे। इसके बाद विद्यालयों और कॉलेजों में सरस्वती पूजन किया जाएगा। परिवार के वरिष्ठ संयोजक कृष्णराव शर्मा, लक्ष्मण पटेल, योगेश पाटीदार, पन्नालाल बिर्ला, भारत पटेल, श्रीकृष्ण शर्मा, डॉ. संतोष पाटीदार, नंदकिशोर गुप्ता आदि ने भक्तजनों से जन्मदिवस उत्सव में भाग लेने का आव्हान किया है।