बीसा नीमा समाज का परिचय सम्मेलन आज
बीसा नीमा समाज का परिचय सम्मेलन आज
खरगोन | अखिल भारतीय केंद्रीय कार्य समिति, बीसा नीमा महाजन समाज व श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर समिति द्वारा रविवार को राधाकुंज मांगलिक परिसर में परिचय सम्मेलन रखा है। समाज अध्यक्ष वृंदावन बजाज, सचिव द्वारकादास भंडारी, कोषाध्यक्ष जगदीश महाजन ने बताया 600 से ज्यादा युवा शामिल होंगे।
प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 16 को
खरगोन | टीसीएस कंपनी ने गुजरात राज्य के गांधी नगर व बड़ोदा में काम करने के लिए पीजी कॉलेज में 16 फरवरी को पूल प्लेटमेंट ड्राइव रखा है। प्राचार्य डॉ. सुमित्रा वास्केल ने बताया बीकॉम, बीए, व बीएससी विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं।