थाने से 100 मी. की दूरी पर 3 दुकानों में चोरी का प्रयास
और इधर दुर्घटनाएं.. बस से उतरते ही यात्री बेहोश होकर गिरा, सोशल मीडिया की मदद से मिले परिजन
शहर में बदमाश व चोरों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। शुक्रवार रात थाने से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने तीन दुकानों में चोरी का प्रयास किया। दो दुकानों में कुछ हाथ नहीं लगा जबकि एक दुकान में घुसने में नाकाम रहे। लगातार चोरियों से व्यापारियों में रोष है। उन्होंने कहा- पुलिस गश्ती के बावजूद चोर मुख्य बाजार में खुलेआम दुकानों के ताले तोड़ रहे हैं। घटना के बाद एसपी अमित सिंह, टीआई ब्रजेश मालवीय दुकान पर पहुंचे और व्यापारियों से चर्चा की।
गुरुवार-शुक्रवार रात को पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित अंसारी बुक स्टोर पर बदमाशों ने सबसे पहले धावा बोला। शटर के दोनों ताले तोड़ दुकान में घुसे। गुल्लक, अलमारी की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। दुकानदार आबिद अंसारी ने बताया दो बार चोर पहले भी दुकान में घुस चुके हैं। इसमें काफी नुकसान हो चुका था। चोरों के डर से दुकान में चिल्लर भी नहीं छोड़ते। इसलिए चोरों को दुकान में कुछ नहीं मिला। 14 दिन में यह तीसरी वारदात है। इसके पहले 31 जनवरी और फिर 2 फरवरी की रात भी चोरी हुई थी। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे थे।
घटना 2
घटना 3
घटना 1
बस स्टैंड के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन डिवाइडर में घुस गया। इसमें 5 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भर्ती किया। पिकअप (एमपी 09 जीई 9233) में बजट्टा मनावर निवासी 20-22 लोग कुंदा नगर स्थित एसडीओ बंसीलाल सिसौदिया के मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रात 9.30 बजे तेज रफ्तार वाहन का बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्टेयरिंग फेल हो गया। वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर में जा घुसा। अधिकांश लोग पीछे बैठे थे। घटना में बजट्टा निवासी शारदा पति सुखलाल (20), लीलाबाई पति गंगाराम (45), सजनबाई पति गंगाराम (55), भंवरबाई पति मूलचंद (40), चंपालाल पिता मांगीलाल (32), महेश पिता किशोर (22), मेहुल पिता प्रताप (10), मनीषा पिता प्रताप (5) मामुली रूप से घायल हुए। सभी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
पिकअप डिवाइडर में घुसी, दो बच्चों सहित 8 घायल
घायल बेटे को देखने पहुंचे पिता बाइक सहित नाले में गिरे
जिला अस्पताल में भर्ती अपने बेटे को देखने आया पिता अस्पताल के बाहर बने नाले में गिर गया। इसमें उसके पैर में चोट आई। लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। व्यापारियों ने नाले पर रेलिंग की मांग की है।शनिवार सुबह 10.30 बजे मेनगांव के आनंदराम माहेश्वरी बाइक से जिला अस्पताल में भर्ती बेटे को देखने पहुंचे। अस्पताल के बाहर खुले नाले के पास बाइक से उतरने में उनका संतुलन बिगड़ गया। आनंदराम बाइक सहित नाले में गिर गया। घटना से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों के मुताबिक वे कई बार नपा से नाले पर रेलिंग लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। व्यापारी अरविंद मोरे, मुकेश पुजारी, हरि जोशी, राजू धारे, गोकुल सेन, प्रकाश जोशी, संजय मोर्य ने बताया कुछ समय पहले नपा ने पैवर ब्लॉक लगवाने के लिए यहां से रेलिंग हटाई थी। बाद में रेलिंग नहीं लगाई। इससे यहां हादसों का अंदेशा है।
एसपी ने किया बुक स्टोर का निरीक्षण। टीआई को दिए जांच कर कार्रवाई के निर्देश।
दो अन्य दुकानों में भी घुसे चोर
चोरों ने 8 दुकान छोड़ जगदीश पन्नालाल सांवरे की क्रॉकरी दुकान पहुंचे। पहले पीछे से घुसने का प्रयास किया लेकिन दुकान में सामान रखा होने की वजह से अंदर नहीं घुस पाए। छत का पतरा उचकाकर अंदर घुसे। यहां तलाशी के वक्त कुछ नहीं मिला। फिर पास ही स्थित कैलाश हार्डवेयर स्टोर में चोरी की नियत से बाहर लगा लकड़ी का गेट तोड़ा। इसके बाद लगी शटर का ताला नहीं तोड़ पाए। सूचना के बाद एसपी अमितसिंह अंसारी बुक स्टोर पहुंचे। उन्होंने टीआई को जांच कर जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। मामले में कोतवाली टीआई ब्रजेश मालवीय ने कहा, मामला दर्ज हो गया है। जांच कर रहे हैं।