ढाबा गांव के लोगों ने नहर का पानी मांगा
ढाबा गांव के लोगों ने नहर का पानी मांगा
खरगोन| कसरावद के ग्राम ढाबा के रहवासी पहुंचे। रहवासियों ने बताया चकरिया, भरनिया, बलवाड़ा, गोलपुरा, ढाबा से होकर सारी जमीनें सूखी पड़ी है। गांव से महज 3 किमी की दूरी पर अंबकनाला नहर परियोजना और ओंकारेश्वर परियोजना की नहरें गुजर रही है। मंगलवार को शिकायत लेकर पहुंचे क्षेत्र के किसान दयाचंद मीणा, सुकडिया मीणा, हीरालाल मीणा, संदीप मीणा आदि ने बताया कि जमीनें सिंचाई के अभाव में सूखती चली जा रही है। किसानों के पास खेतीहर भूमि होने के बावजूद वे पिछड़ रहे है। इससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। किसानों ने मांग की है कि खेती किसानी के लिए उन्हें समीप से ही गुजर रही नहरों से जोड़ा जाए।