दर्शनम संगोष्ठी में नर्मदा चिंतन की प्रस्तुति
खरगोन | ब्रजविहार स्थित गोविंद गुरुकुल में दो दिनी वार्षिक स्नेह में वार्षिक संगोष्ठी दर्शनम व बाल मेला हुआ। दर्शनम का चिंतन प्रवाह नर्मदा था। बच्चों ने नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया। इसके अलावा बाल मेला हुआ। कार्यक्रम चार सत्रों में हुआ। इसमें विधायक बालकृष्ण पाटीदार, राजकुमार मेव, प्रफुल्ल निलोसे, अतिथि श्री ध्यानचैतन्य जी (संत व्याकरणचार्य) एवं श्री महेश जी जोशी (संस्थापक चैतन्यधाम आश्रम) थे। गुुरुकुल अध्यक्ष राजेंद्र परसाई, संचालक अखिलेश परसाई, प्राचार्य अनिल केशरे, मीनाक्षी जोशी, पूर्वा गीते आदि मौजूद थे।