मंगल दिवस मनाया
मंगल दिवस मनाया
खरगोन | दांगी मोहल्ला वार्ड 19 की आंगनवाड़ी में मंगल दिवस मनाया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता यामिनी पाटिल ने बच्चों को खीर चटाकर आहर की शुरुआत कराई। पोषण सहयोगिनी समिति अध्यक्ष सुनीता पाटिल, शौर्य दल की माया ठाकुर, यामिनी पाटिल, ज्योति यादव आदि मौजूद थे।
नवग्रह पालकी यात्रा कल
खरगोन | श्री नवग्रह पालकी यात्रा गुरुवार दोपहर 1.30 बजे मंदिर प्रांगण से निकलेगी। पं. लोकेश जागीरदार ने बताया भगवान की प्रतीकात्मक प्रतिमा को फूलों की पालकी में रख भ्रमण कराएंगे। मेला समापन के पूर्व आने वाले गुरुवार को पालकी यात्रा निकाली जाती है।