पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला के सिर पर पति ने कुल्हाड़ी मार की थी हत्या

महिला के सिर पर पति ने कुल्हाड़ी मार की थी हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला के सिर पर पति ने कुल्हाड़ी मार की थी हत्या

खरगोन.ऊनथाना क्षेत्र के ग्राम तिरी में महिला की कुल्हाड़ी मार कर हुई हत्या की गुत्थी चौथे दिन शनिवार को सुलझी। इसमें रुपए नहीं देने पर पति ने ही महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने कुल्हाड़ी भी जब्त की। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेंगे। एएसपी राजेश दंडौतिया ने बताया ग्राम के नामलिया फालिया में 9 सितंबर को सुबह 4 बजे ईडा पिता रणछोड़ (60) ने प|ी सुंदरबाई (55) से सामान लाने के लिए रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में ईडा ने सुंदरबाई के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। सुबह 6 बजे पोती सुनीता सोकर उठी तो हत्या का पता चला। शनिवार को पूछताछ में ईडा ने हत्या की बात कबूली। पुलिस को खून से सनी कुल्हाड़ी भी दी।

टीमने की जांच - मामलेके जांच दल में टीआई प्रबलसिंह यादव, एसआई विश्वेश्वर करील, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत मीणा, आरक्षक शोएब, मनीष, रुचि चौहान आदि शामिल हैं।