पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोस्त की गाड़ी छोड़ दूसरे की ले गया मुंहजोरी में हो गई धुनाई

दोस्त की गाड़ी छोड़ दूसरे की ले गया मुंहजोरी में हो गई धुनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोस्त की गाड़ी छोड़ दूसरे की ले गया मुंहजोरी में हो गई धुनाई

खरगोन| टीआईटीकॉम्प्लेक्स में बुधवार को दोस्ती की गाड़ी लेकर फोटोकॉपी कराने छालपा का संतोष पाटीदार आया। काम पूरा किया और मोतीपुरा निवासी विजय कुमरावत की गाड़ी उठाकर चलता बना। उसी वाहन मालिक ने उसे रोका तो वह मुंहजोरी करने लगा। गुस्साए वाहन मालिक ने उसकी धुनाई कर दी। मामला थाने पहुंचा है। पुलिस ने दाेनों वाहनाें को जब्त कर पूछताछ की है। पुलिस ने बताया संतोष ने दोस्त की बाइक (एमपी10एम-5709) को विजय की बाइक (एमपी10एफ-6902 ) के पास खड़ी की। बाइक लेते समय जल्दबाजी में विजय की बाइक उठा ली।