शुरू हुई भागवत कथा
शुरू हुई भागवत कथा
खरगोन| बीसानीमा समाज भागवत ज्ञान यज्ञ समिति मालवा-निमाड़, इंदौर द्वारा श्राद्ध पक्ष में भूपतवाला हरिद्वार में मंगलवार से श्रीमद भागवत कथा शुरू हुई। 2004 से प्रतिवर्ष होने वाली कथा में निमाड़ क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य मनोरथी मोहनलाल बालकृष्ण भंडारी, रमेशचंद्र बालकृष्ण भंडारी के साथ शहर के कई लोग मौजूद है। युवा वैष्णवाचार्य पू.पा.गो. 108 श्री व्रजराजकुमारजी (बड़ौदा-सूरत) कथा वाचन कर रहे हैं।