पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 लाख रुपए की खरीदी पर पेन की अनिवार्यता पर आज सराफा बंद

2 लाख रुपए की खरीदी पर पेन की अनिवार्यता पर आज सराफा बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2 लाख रुपए की खरीदी पर पेन की अनिवार्यता पर आज सराफा बंद
खरगोन | दो लाख की खरीदी पर परमानेंट अकाउंट नंबर (पेन) की जानकारी देने के नियम के खिलाफ सराफा कारोबारी बुधवार दिनभर दुकानें बंद रखेंगे। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल महाजन ने बताया सरकार का यह नियम ही बेइमानी को बढ़ावा दे रहा है। दो लाख में बमुश्किल 50 ग्राम सोने के आभूषण खरीदे जा सकते हैं। इतनी खरीदी तो कोई भी सामान्य व्यक्ति कर लेता है। ज्यादातर खरीदार किसान या महिलाओं के पास पैन कार्ड ही नहीं होता।

राशि लौटाने पर बैंक कर्मचारी ने डांटा- खरगोन| कसरावद की स्टेट बैंक में एएनएम द्वारकी वास्ने ने तीन हजार रुपए जमा कराए तो कर्मचारियों ने उन्हें डांटा। द्वारकी ने बताया सोमवार बैंक से तीन हजार रुपए निकाले। जबकि मेरा वेतन नहीं जमा था। मुझे कैशियर ने तीन हजार रुपए दिए। बीएमओ के कर्मचारी सुनील भावसार ने वेतन जमा नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद बैंक में वापस राशि जमा कराई तो बैंक कैशियर डांटने लगे जबकि कैशियर ने खाते में जमा राशि की जानकारी के बाद ही मुझे पेमेंट देना था।

खबरें और भी हैं...