पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद बीज व्यापारियों ने डिप्टी कलेक्टर को गुलदस्ता देकर आंदोलन की चेतावनी दी

खाद-बीज व्यापारियों ने डिप्टी कलेक्टर को गुलदस्ता देकर आंदोलन की चेतावनी दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र सरकार द्वारा डिग्री अनिवार्यता के फैसले के विरोध में मंगलवार को खाद-बीज व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। दोपहर 12.30 बजे 200 व्यापारियों ने उपज मंडी गांधीगीरी की। रैली निकालकर डिप्टी कलेक्टर राजेंद्रसिंह को गुलदस्ता सौंपा। मुस्कुराकर व्यापारियों ने चेतावनी दी कि फैसला वापस नहीं लिया तो जेल भरो आंदोलन करेंगे। दिल्ली पहुंचकर नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देंगे।

जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह चावला व सचिव विनोद जैन ने कहा- जिले में 3 लाख से ज्यादा किसान हैं और केवल 20-25 लोगों के पास डिग्री। कैसे खेती होगी। केंद्र सरकार ने लायसेंसधारी व्यापारी, उर्वरक एवं कीटनाशी (संशोधन) नियम 2015 के तहत 2 साल में कृषि स्नातक, जैव, रसायन, प्राणी, प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान या वनस्पति विज्ञान, स्नातक कर्मचारी रखने, स्वयं स्नातक या डिप्लोमा का प्रावधान किया है। जिले में 1200 दुकानें व 2000 खाद-बीज के लायसेंस है। ऐसे में सैकड़ों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। कमल जैन, सुमित गुप्ता, सुरेश पाटीदार, शरद बजाज थे।

मंत्री भी बुढ़ापे में हमारे साथ डिग्री लें
व्यापारी बोले, बुढ़ापे में हमें डिग्री लेना जरूरी किया जा रहा है। यह डिग्री प्रदेश व केंद्र के कृषि मंत्री को भी लेना चाहिए। क्योंकि केंद्र सरकार का मानना है जिस प्रकार डिग्री धारक दुकानदार होंगे तो खेती में उन्नति होगी। उसी तरह हमारा भी सवाल पढ़े-लिखे और डिग्रीधारी मंत्री होंगे तो देश का भी विकास होगा। डिग्रियां आवश्यक करें। इसके बाद ही मंत्री बनाएं।

व्यापारियों ने डिप्टी कलेक्टर राजेंद्रसिंह को गुलदस्ता देकर फैसला वापस लेने की मांग की।

खबरें और भी हैं...