पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में बायपास व ट्रांसपोर्टनगर बनेगा

शहर में बायपास व ट्रांसपोर्टनगर बनेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की जरूरत व लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप खरगोन विकास योजना 2031 को लेकर नगर तथा ग्राम निवेश विभाग ने विभागों से सुझाव मांगे हैं। संभावित मास्टर प्लान में शहर के बाहर बायपास रोड, कृषि मंडी, सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्टनगर के साथ ही उचित व व्यवस्थित बस स्टैंड निर्माण प्रस्तावित हैं। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी व शहर के वरिष्ठ लोगों से भी सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद मास्टर प्लान का खाका तैयार होगा। इस प्रक्रिया में करीब दो महीने लगेंगे।

जिले की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए खरगोन विकास योजना 2031 बनाया है। कलेक्टर नीरज दुबे ने पिछले दिनों सभी विभागों की बैठक लेकर बेहतर शहर विकास पर जोर दिया। बैठक में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा प्रस्तुत खरगोन विकास योजना 2031 के संबंध में कहा, भविष्य को देखते हुए हर विभाग अपना प्लान बनाकर पेश करें। उसके अनुसार काम होगा। एक सप्ताह मंे विभाग प्लान बनाकर दें। इसके बाद जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ लोगों के साथ मीटिंग होगी। उनके सुझाव पर अमल किया जाएगा। लोगों का कहना है शहर की जरुरत में नर्मदा का पानी, बायपास, ड्रेनेज, बेहतर पार्किंग, गार्डन, कुंदा पर पुल व यातायात ब्रिज की ज्यादा जरूरत है।

मास्टर प्लान में मांगें हैं सुझाव
मास्टर प्लान में विभागों से सुझाव मांगे हैं। बायपास यहां अति आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ लोगों के सुझाव पर भी अमल होगा। दो महीने में मास्टर प्लान तैयार हो जाएगा। - नीरज दुबे, कलेक्टर

2011 में 9 गांव जोड़े थे

इस बार 41 गांव
खरगोन विकास योजना 2011 में 9 गांव शामिल किए गए थे। जबकि विकास योजना 2031 में खरगोन निवेश क्षेत्र में 41 गांवों को शामिल करना प्रस्तावित है। कुल निवेश क्षेत्र का क्षेत्रफल 17525.928 हेक्टेयर व 2.80 लाख जनसंख्या अनुमानित की गई है। नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय के मुताबिक 2011 की खरगोन विकास योजना में 80 फीसदी प्रस्तावों पर काम हो चुका है।

मास्टर प्लान
खबरें और भी हैं...