पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटोमेटेड ग्लास पॉलिश अब खरगोन में, भावसार ग्लास हाऊस का शुभारंभ

ऑटोमेटेड ग्लास पॉलिश अब खरगोन में, भावसार ग्लास हाऊस का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन| (बिजनेस न्यूज) | शहरमें 25 साल से ग्लास वर्क के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे भावसार ग्लास हाऊस ने रविवार को खरगोन के जवाहर मार्ग पर अपने नए और अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित शोरूम का शुभारंभ किया। भावसार ग्लास हाऊस के मुकेश भावसार ने बताया बढ़ते शहर में निर्माण कार्यों में लगने वाली ग्लास वर्क की आवश्यकता को अधिक से अधिक सेवाएं प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। इस नए शोरूम में हमने अपने ग्राहकों के लिए सभी प्रकार के ग्लास वर्क की व्यवस्था की है। अब ग्लास संबंधी किसी कार्य के लिए बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा शहर में ही ग्लास पॉलिश, आकर्षक डिजाइनिंग एवं ऑटोमोटिव ग्लासेस के साथ-साथ एल्युमिनियम वर्क की नवीन सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया ग्लास पॉलिश की सुविधा पूरे निमाड़ में खरगोन में हम उपलब्ध करा पाए यह एक उपलब्धि है।