तीन युवकों ने होटल संचालक को पीटा
खरगोन| बसस्टैंड क्षेत्र की एक निजी होटल संचालक को सोमवार रात करीब 11.50 बजे तीन युवकों ने पीटा। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा है। उधर होटल संचालक के स्वास्थ्य में सुधार है। टीआई बृजेश मालवीय ने बताया शहर के तीन युवक राधेश्याम पिता परसराम रघुवंशी, चांदसिंह पिता जयकिशन राम पिता शंकर रघुवंशी सोमवार रात 11.50 बजे बस स्टैंड परिसर स्थित अग्रवाल होटल पर खाना खाने पहुंचे। तीनों युवक होटल संचालक गोपाल हुकूमचंद अग्रवाल से शराब पीने के लिए 500 रुपए मांग रहे थे। इसी बात पर उनके बीच बहस हुई। तीनों युवकों ने श्री अग्रवाल के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत श्री अग्रवाल ने थाना कोतवाली में की है। श्री मालवीय ने बताया तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया है।