- Hindi News
- उमरखली रोड क्षेत्र में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
उमरखली रोड क्षेत्र में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
खरगोन| जिलाअस्पताल में बढ़ती भीड़ बिस्टान रोड के रहवासियों को राहत देने के लिए उमरखली रोड क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुल सकता है। इसके लिए मंगलवार एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, सिविल सर्जन डॉ.आरके नीमा ने भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सबकुछ ठीक है। अब अस्पताल प्रबंधन प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर नीरज दुबे को देगा। कलेक्टर की स्वीकृति के बाद अस्पताल शुरू होगा। इसके लिए अलग से स्टॉफ की भर्ती भी होगी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एडीएम सिविल सर्जन ने उमरखली रोड पर संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एडीएम ने कलेक्टर को रिपोर्ट दी। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अगले कुछ दिनों में अस्पताल शुरू होगा। सीएमएचओ डॉ. विराज भालके ने बताया अस्पताल में स्टाफ के लिए नई भर्ती की जाएगी। अस्पताल शुरू होने से बिस्टान नाका क्षेत्र उमरखली रोड के करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा।