- Hindi News
- रायल्टी बढ़ोतरी के खिलाफ कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा
रायल्टी बढ़ोतरी के खिलाफ कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा
रायल्टी बढ़ोतरी के खिलाफ कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा
खरगोन|खनिज विभागद्वारा बढ़ाई रायल्टी को लेकर स्टोन क्रेशर संघ ने सोमवार को कलेक्टोरेट में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ अध्यक्ष महेंद्र चौहान ने बताया शासन ने दो बार बढ़ोतरी की है। रायल्टी की राशि 44 रुपए प्रति घन मीटर से बढ़ाकर सीधे 100 रुपए प्रति घन मीटर की अप्रत्याशित बढ़ोतरी कर दी है। दर लागू होने के बाद बाजार में महंगाई दोगुना होगी। उन्होंने जल्द रायल्टी राशि कम करने की मांग की है।