आरोपी ने पीया कीटनाशक, रैफर
आरोपी ने पीया कीटनाशक, रैफर
खरगोन| चैनपुरथाने के छिल्टिया में रविवार को घर में अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में सोमवार पीडि़ता ने जिला मुख्यालय आकर महिला सेल में शिकायत की। उधर शाम 7.30 बजे झिरन्या में अपने परिजन के घर पहुंचे आरोपी आशीष अजबलाल ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। परिजन उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉ. एम.एस. बार्चे ने उसका इलाज किया। करीब एक घंटे बाद गंभीरावस्था में उसे इंदौर रैफर किया गया।