- Hindi News
- विशेष इंतजाम : विसर्जन स्थल पर शराबियों को जाने से रोकेगी पुलिस
विशेष इंतजाम : विसर्जन स्थल पर शराबियों को जाने से रोकेगी पुलिस
विशेष इंतजाम : विसर्जन स्थल पर शराबियों को जाने से रोकेगी पुलिस
खरगोन|नवरात्रिके अंतिम दिन प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से विशेष इंतजाम किए हैं। विसर्जन स्थल पर शराबियों को जाने से रोका जाएगा। इसके लिए कंुदा तट के किनारे पुलिस पाइंट लगाए जाएंगे जो सुबह से लेकर देर रात वह दूसरे दिन तक लगे रहेंगे। एसपी अमितसिंह ने बताया विसर्जन के दौरान लोगों के डूबने की खबर ज्यादा आती है। ऐसे मामले शराबियों के ज्यादा आए हैं। इस बार ऐसी कोई अप्रिय घटना हो इसलिए पुलिस विभाग ने प्लान तैयार किया है। श्री सिंह ने बताया उत्सव के दौरान रोजाना मुख्य सड़कों सहित चौराहों मूर्ति स्थापना पंडालों के आसपास पुलिस जवान तैनात रहेंगे। मंदिराें के बाहर भी यह व्यवस्था रहेगी। श्री सिंह ने बताया यदि कोई नियमों का उल्लंघन कर रहा है या फिर संदिग्ध हे तो इसकी सूचना सीधे पुलिस को दें।
दारापुरमें चल रहा रासेयो ☺का शिविर
खरगोन| दे.अ.शा.उत्कृष्टउमावि क्र 1 की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का सात दिनी शिविर ग्राम दारापुर में 23 सितंबर से चल रहा है। शुक्रवार को इसमें विद्यार्थियों ने व्यायाम एवं प्रभात फेरी निकाली। स्वयं सेवकाें द्वारा परियोजना कार्य में 100 से 210 क्यारियां बनाकर पौधरोपण किया गया। श्रमदान कर पहुंच मार्ग सुधारा। परियोजना कार्यक्रम का निरीक्षण शनिवार को संस्था प्राचार्य के.सी.भालेकर ने किया। इसके बाद बौद्धिक सत्र में संस्था के व्याख्याता आर.के खंडेलवाल जगदीश भावसार के द्वारा युवा रोजगार के बारे में जानकारी दी गई।