नूतन नगर में गरबा रास की धूम
नूतन नगर में गरबा रास की धूम
खरगोन| नूतननगरमें नवरात्रि उत्सव के तहत गजानंद एकता संघ द्वारा आयोजित गरबा नृत्य में बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। संचालन आर.के. शर्मा ने किया। नवरात्रि उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी प्रभुराम मालवीय ने बताया लगातार 19 वें वर्ष गजानंद एकता संघ द्वारा नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। नौ दिनी उत्सव में गरबा मंडलियों की प्रस्तुतियों के साथ हवन, भंडारा अन्य कार्यक्रम होंगे।