पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी अनाज के मामले में जांच पूरी

सरकारी अनाज के मामले में जांच पूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी अनाज के मामले में जांच पूरी

खरगोन| झिरन्याक्षेत्र के पीड़ी जामली में पांच दिन पहले लोडिंग वाहन में जब्त सरकारी राशन के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जांच पूरी कर ली है। शनिवार कलेक्टर को जांच सौंपेंगे। ग्रामीणों ने सेल्समैन को हटाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी एम.एन. एच.खान ने बताया सोमवार वाहन(एमपी 10जी-0691) से जब्त 55 कट्‌टे गेहूं के मामले में जांच पूरी हो गई है। शनिवार कलेक्टर नीरज दुबे को जांच सौंपेंगे। ग्रामीणों ने सेल्समैन कैलाश मालवीय पर राशन बेचने का आरोप लगाया था। वाहन हेलापड़ावा पुलिस ने जब्त किया है। शुक्रवार वाहन मालिक वकील के साथ वाहन को छुड़ाने के लिए आए थे। मामले में जांच पूरी होने तक वाहन नहीं छोड़ा जाएगा। ग्रामीण ओंकार, अमरसिंह चौहान, सुभाष भूरला ने बताया सेल्समैन कैलाश मालवीय को हटाना चाहिए।

सुखपुरीमें निमाड़ी भजन संध्या का 30 को

काबरी| आदिवासीसतपुड़ा वनांचल के गांव सुखपुरी में 30 सितंबर को रात 8 बजे निमाड़ी भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। इसमें निमाड़ी लोकगीत गायक शिव गुप्ता धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देंगे। कमलसिंह गोयल ने श्रद्धालुओं से भजन संध्या में शामिल होने की अपील की है।