- Hindi News
- रोज संवारेंगे, कचरा फेंका तो जुर्माना लेंगे
रोज संवारेंगे, कचरा फेंका तो जुर्माना लेंगे
विश्वसखाकॉलोनी का बगीचा सालों से अव्यवस्थित है। हरियाली नहीं है। घास की जगह कंकड़-पत्थर हैं। कई बार रहवासियों ने नगर पालिका को आवेदन दिए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नतीजा अब भी बगीचा उजाड़ है। बगीचों को संवारने और उनमें संसाधन जुटाने के लिए कॉलोनी के लोगों की मदद से भास्कर ने शुरू किए अभियान के चलते कॉलोनी की महिलाएं आगे आई हैं। काॅलोनी की जानकी खटोद, उमा राठौड़, साधना दशोरे, कुसुम अकलेचा, निर्मला उपाध्याय, अल्का शर्मा, नीता गुप्ता, मनोरमा कुमरावत ने कहा एक बार िफर से नगर पालिका को बगीचे के हालात से रूबरू कराएंगे। साथ ही हर दिन दो घंटे बगीचे को देेंगे। श्रमदान करेंगे। यही नहीं प्रयास करेंगे कि बगीचे में कचरा हो। कचरा फेंकने पर जुर्माना लगाने पर भी विचार करेंगे।
पैवरलगाने में आई तेजी: िववेकानंदकॉलोनी का अव्यवस्थित बगीचा अब संवरने लगा है। नगर पालिका ने बगीचों के िलए रंग-बिरंगे झूल भेजे थे, जो बुधवार से लगने शुरू हाे गए।
कॉलोनी के लोग बगीचे संवारने की करें पहल, भेजें संदेश
ईमेल पता gopal.joshi@dbcorp.in
वाट्सएप पर भी भेज सकते हैं सूचना- 9009066150
एसएमएस कर हमें बताएं 9009066150
बगीचा संवारने के लिए संकल्प लेती महिलाएं।
सुधारेंगे बगीचे